डाकघर केवीपी (Post Office KVP Plan) : वैसे तो आप सभी जानते होंगे की पोस्ट ऑफिस की और से चलाई जा रही सभी योजनाओं में काफी अच्छा रिटर्न दिया जाता है। इसके साथ ही एक ऐसी स्कीम भी है जिसमे निवेश पर आपको दुगुना रिटर्न भी मिलता है। जी हां, हम बात कर रहे है पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र योजना के बारे में जो की इन दिनों नागरिको द्वारा काफी पसंद की जा रही है। पोस्ट ऑफिस की KVP (Kisan Vikas Patra) योजना एक बहुत ही लोकप्रिय और सुरक्षित निवेश विकल्प है, जो कम जोखिम और उच्च रिटर्न की तलाश करने वाले निवेशकों के लिए आदर्श है। यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं और उनका उद्देश्य मूलधन को दोगुना करना है।
Post Office KVP प्लान
- डबल रिटर्न: निवेश राशि 8 साल 4 महीने में दोगुनी हो जाती है।
- ब्याज दर: 7.5% प्रति वर्ष (वर्तमान दर), तिमाही आधार पर जमा होती है।
- न्यूनतम निवेश: ₹1,000 से शुरू।
- अधिकतम निवेश: कोई सीमा नहीं।
- निवेश की अवधि: 2 साल 6 महीने से लेकर 8 साल 4 महीने तक।
- सुरक्षित निवेश: पूरी तरह से सरकारी योजना, कम जोखिम।
- टैक्स छूट: इस योजना में टैक्स लाभ नहीं मिलता।
- परिवार के नाम पर निवेश: परिवार के अन्य सदस्य के नाम पर भी खाता खोला जा सकता है।
- निवेश के तरीके: व्यक्तिगत या संयुक्त रूप से निवेश किया जा सकता है।
उदाहरण:
- अगर आप ₹50,000 का निवेश करते हैं, तो 8 साल 4 महीने बाद यह राशि दोगुनी होकर ₹1,00,000 बन जाएगी।
- इसी प्रकार ₹1,00,000 का निवेश करने पर 8 साल 4 महीने बाद ₹2,00,000 मिलेंगे।
डाकघर किसान विकास पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- पहचान प्रमाण: जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, या पासपोर्ट।
- पते का प्रमाण: जैसे राशन कार्ड, बिजली बिल, पानी का बिल, आदि।
- फोटोग्राफ: आवेदन पत्र में संलग्न करने के लिए हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो।
- निवेश राशि का प्रमाण: बैंक पासबुक या अन्य दस्तावेज़ जो निवेश राशि को साबित करें।
- संपत्ति दस्तावेज: यदि खाता संयुक्त रूप से खोला जा रहा है, तो परिवार के अन्य सदस्य का पहचान और पते का प्रमाण।
- बैंक खाता विवरण: KVP खाते में भुगतान प्राप्त करने के लिए बैंक खाते का विवरण
और देखो : Post Office FD Scheme : सिर्फ ₹5 लाख जमा करें और पाएं तगड़ा ब्याज
डाकघर केवीपी योजना में निवेश कैसे करें:
- पोस्ट ऑफिस शाखा पर जाएं: KVP योजना में निवेश करने के लिए आप नजदीकी पोस्ट ऑफिस शाखा में जा सकते हैं।
- फॉर्म भरें: यहां आपको KVP आवेदन फॉर्म भरना होगा।
- आवश्यक दस्तावेज़: पहचान पत्र, पते का प्रमाण, और अन्य संबंधित दस्तावेज़ जमा करने होंगे।
- निवेश राशि: आप ₹1,000 से लेकर अधिकतम कोई भी राशि निवेश कर सकते हैं।
- विभिन्न मोड में निवेश: आप व्यक्तिगत रूप से या संयुक्त रूप से इस योजना में निवेश कर सकते हैं
तो दोस्तों अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें।