PM Kisan Scheme: जैसा की आप सभी जानते हे की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) के तहत देशभर के किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खास कर गरीब लोगो लोगो को इस योजना लाभ होने वाला हे खबरों के मुताबिक, मोदी सरकार योजना की किस्त की राशि बढ़ाने पर विचार कर रही है। फिलहाल योजना के तहत किसानों को सालाना ₹6,000 तीन किस्तों में दिए जाते हैं। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।
पीएम किसान योजना क्या है?
यह योजना किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है.इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की राशि तीन समान किस्तों में दी जाती है. इसका लाभ उठाने के लिए किसानों को कुछ शर्तें पूरी करनी होती हैं.
PM Kisan योजना का पैसा पाने के लिए eKYC जरूरी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना के तहत किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए eKYC प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य कर दिया गया है। यह प्रक्रिया किसानों की पहचान को सत्यापित करने और धोखाधड़ी रोकने के लिए लागू की गई है।
eKYC करने के तरीके:
ऑनलाइन माध्यम से:
- PM Kisan पोर्टल पर जाएं।
- “eKYC” विकल्प पर क्लिक करें।
- आधार नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए सत्यापन करें।
CSC केंद्र पर:
- नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं।
- आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर जाएं।
- बायोमेट्रिक या OTP सत्यापन कराएं।
क्या है बदलाव का कारण?
सरकार महंगाई और किसानों की बढ़ती लागत को ध्यान में रखते हुए किस्त की रकम में वृद्धि पर विचार कर रही है। इससे किसानों को खेती-किसानी में आर्थिक सहायता मिलेगी और उनकी आय में सुधार होगा।
और देखो :पानी की मशीन पर किसानों को भरी ₹10,000 तक की छूट
नई राशि का अनुमान
- ₹8,000 प्रति वर्ष: तीन किस्तों में ₹2,667।
- ₹10,000 प्रति वर्ष: तीन किस्तों में ₹3,333।
- ₹12,000 प्रति वर्ष: तीन किस्तों में ₹4,000।
कौन हैं पात्र?
- भूमि धारक किसान परिवार: जिनके पास खेती योग्य जमीन हो।
- छोटे और सीमांत किसान: जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि हो।
- आधार कार्ड अनिवार्य: लाभार्थी का आधार कार्ड योजना से लिंक होना चाहिए।
- बैंक खाता अनिवार्य: बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए।
- भारत का नागरिक: केवल भारतीय किसान इस योजना के पात्र हैं।
- योजना के नियमों का पालन: केवल वही किसान जो सरकारी नियमों के अनुसार पात्रता रखते हों।
तो दोस्तों अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें।
विनोद कुमार मीणा
12, मोथ्ली ग्राम पंचायत पोगराकलां तहसील खेरवाड़ा जिला उदयपुर राजस्थान भारत 313803